झारखंड में Jharkhand Teacher Eligibility Test (JTET) को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। Jharkhand High Court राज्य सरकार को 31 मार्च 2026 तक JTET परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया है। हालांकि, अभी तक परीक्षा के Rules पूरी तरह से final नहीं हुई है, जिसके कारण लाखों अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Table of Contents
क्या होती है JTET की परीक्षा ?
यह परीक्षा झारखंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य eligibility test मानी जाती है, इसलिए इसके लंबे समय से न होने पर छात्रों और राजनीतिक नेताओं ने भी चिंता जताई है।
2016 के बाद से नहीं हुई JTET परीक्षा
सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि झारखंड में JTET परीक्षा वर्ष 2016 के बाद से आयोजित नहीं हुई है। इस कारण हजारों योग्य अभ्यर्थी सरकारी शिक्षक बनने की प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। हाईकोर्ट ने भी इस देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्य में शिक्षक JTET की परीक्षा नियमित रूप से होनी चाहिए, क्योंकि यह शिक्षकों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जरूरी है।
- Jharkhand e-Kalyan Scholarship Update: अंतिम तिथि विस्तारित, आखिर कब मिलेगी राशी?WhatsApp Group Join Now झारखंड सरकार ने राज्य के लाखों छात्रों को राहत देने के … Read more
- Tribal Education In Jharkhand: बदलती शिक्षा की तस्वीर और एक नई उम्मीदWhatsApp Group Join Now Jharkhand अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति (Tribal Culture) के लिए पूरे देश … Read more
- Jharkhand JTET 2026 Update: हाईकोर्ट का 31 मार्च तक परीक्षा कराने का आदेश !WhatsApp Group Join Now झारखंड में Jharkhand Teacher Eligibility Test (JTET) को लेकर एक बार … Read more
- JAC Board 8th 9th 10th 11th 12th Result 2026: 16 हजार परीक्षक जांचेंगे 7.45 लाख कॉपियां, जानें संभावित तारीख और पूरी जानकारीWhatsApp Group Join Now JAC Board 8th 9th 10th 11th & 12th Result 2026: झारखंड … Read more
- Jharkhand LPG Problem;आखिर क्यों बढ़ रहा है सिलेंडर संकट, जानिए पूरी जानकारीWhatsApp Group Join Now रांची/नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में हाल के दिनों में … Read more
31 मार्च 2026 तक परीक्षा कराने का कोर्ट का आदेश
एक याचिका की सुनवाई के दौरान रांची हाईकोर्ट की बेंच (Justice Ananda Sen) ने सरकार को निर्देश दिया कि 31 मार्च 2026 तक JTET परीक्षा आयोजित की जाए।
कोर्ट ने यह भी कहा कि जब तक JTET परीक्षा नहीं हो जाती, तब तक नई शिक्षक नियुक्तियों पर रोक रहेगी।
इसका मतलब यह है कि आने वाली teacher recruitment process JTET exam होने के बाद ही आगे बढ़ेगी।
2024 में आवेदन हुए, लेकिन परीक्षा टल गई
रिपोर्ट के अनुसार: 2024 में JTET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी एवं लगभग 3.5 से 3.65 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था बाद में नियमों में बदलाव (rule revision) के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई जिससे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार और लंबा हो गया।
Read More- JAC 8th 9th 10th 11th and 12th Result Update 2026
नियमावली (JTET Rules) क्यों अटकी हुई है?
शिक्षा विभाग ने JTET के लिए नई नियमावली का ड्राफ्ट तैयार किया है, लेकिन अभी तक इसे अंतिम मंजूरी नहीं मिली है।रिपोर्ट के अनुसार:ड्राफ्ट नियमावली तैयार हैलेकिन competent authority से approval बाकी हैजब तक नियम final नहीं होंगे, परीक्षा की तारीख घोषित होना मुश्किल हैइस वजह से 31 मार्च तक परीक्षा होना भी मुश्किल माना जा रहा है।
JTET परीक्षा न होने का सबसे ज्यादा असर Teacher बनने का सपना देख रहे aspirants पर पड़ा है।लगभग 3.5 लाख उम्मीदवारों ने 2024 में आवेदन किया था पिछले कई सालों के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को जोड़ें तो संख्या 4 लाख से ज्यादा हो सकती हैकई उम्मीदवार age limit पार करने की कगार पर पहुंच चुके हैं।इस कारण युवाओं में काफी नाराजगी भी देखी जा रही है।
शिक्षक भर्ती पर भी असर
JTET परीक्षा न होने का असर Jharkhand Teacher Recruitment पर भी पड़ रहा है।
क्योंकि:
- सरकारी शिक्षक बनने के लिए JTET पास होना अनिवार्य है
- परीक्षा न होने से नई नियुक्तियां भी प्रभावित हो रही हैं
- राज्य में हजारों पद अभी भी खाली हैं
आगे क्या हो सकता है?
शिक्षा विभाग के अनुसार:
नियमावली जल्द final की जा सकती है, इसके बाद JTET exam notification जारी होगा फिर admit card, exam date और result process शुरू होगी।
उम्मीद की जा रही है कि 2026 में JTET परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
FAQs
Q1. JTET परीक्षा के लिए कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया है?
2024 में JTET परीक्षा के लिए लगभग 3.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन नियमावली में बदलाव के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई।
Q2. JTET परीक्षा कब तक आयोजित हो सकती है?
हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 31 मार्च 2026 तक परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है, लेकिन नियमावली(Rules) final होने के बाद ही परीक्षा की तारीख घोषित होगी।
Q3. JTET परीक्षा किस संस्था द्वारा आयोजित की जाती है?
JTET परीक्षा का आयोजन Jharkhand Academic Council (JAC) द्वारा किया जाता है।
Q4. JTET परीक्षा में कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
वे उम्मीदवार जिनके पास D.El.Ed., B.Ed., या शिक्षक प्रशिक्षण की योग्यता है, JTET परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Q5. JTET परीक्षा आखिरी बार कब आयोजित की गई थी?
झारखंड में JTET परीक्षा आखिरी बार वर्ष 2016 में आयोजित की गई थी। इसके बाद से अब तक परीक्षा नहीं हुई है, जिससे लाखों अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं।
Conclusion
झारखंड में JTET परीक्षा का मुद्दा पिछले कई वर्षों से लंबित है। 2016 के बाद से परीक्षा न होने के कारण लाखों उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब सरकार पर दबाव बढ़ गया है कि वह जल्द नियमावली final कर परीक्षा आयोजित करे।
अगर आने वाले महीनों में JTET notification जारी होता है, तो यह झारखंड के हजारों युवाओं के लिए teacher career की दिशा में बड़ा मौका साबित हो सकता है।
अधिक जानकारी के लिए आप JTET की Official Website (jssc.jharkhand.gov.in) को Visit करें।




