JAC Board 8th 9th 10th 11th 12th Result 2026: 16 हजार परीक्षक जांचेंगे 7.45 लाख कॉपियां, जानें संभावित तारीख और पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now

JAC Board 8th 9th 10th 11th & 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची जैक बोर्ड के द्वारा मैट्रिक इंटर के कॉपी का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया और पिछले वर्ष की तुलना में 2026 में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट पहले जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है एवं इसके साथ-साथ कक्षा 8वीं 9वीं 11वीं की भी बोर्ड की परीक्षा कर ली गई है और इन विद्यार्थियों का भी परीक्षा का रिजल्ट जल्दी जारी किया जाएगा I

JAC Board 8th 9th 10th 11th & 12th Result 2026
JAC Board 8th 9th 10th 11th & 12th Result 2026

Matric और Inter की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू

झारखंड में Jharkhand Academic Council (JAC) द्वारा आयोजित Matric(10th) और Intermediate (12वीं) परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार राज्य भर में 67 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां कॉपियों की जांच की जा रही है।

इस वर्ष लगभग 16 हजार परीक्षक मिलकर करीब 7.45 लाख परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज करने के लिए विशेष व्यवस्था की है ताकि परिणाम जल्द जारी किया जा सके।

मूल्यांकन कार्य इस माह तक पूरा होने की संभावना

मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही शिक्षा विभाग ने लक्ष्य रखा है कि मार्च के अंत तक कॉपियों की जांच पूरी कर ली जाए। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन लगभग 50 प्रतिशत परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य में हिस्सा लिया, जिससे उम्मीद है कि यह प्रक्रिया तेजी से पूरी हो जाएगी।

Also Read: Jharkhand LPG Problem;आखिर क्यों बढ़ रहा है सिलेंडर संकट, जानिए पूरी जानकारी

JAC 10th Result 2026: संभावित तारीख

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि JAC 10वीं का रिजल्ट अप्रैल माह के अंत या मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

पिछले वर्ष मैट्रिक का परिणाम अप्रैल माह के अंत में घोषित किया गया था। इस बार भी बोर्ड कोशिश कर रहा है कि छात्रों को जल्द से जल्द परिणाम मिल सके।

JAC 12th Result 2026: संभावित तारीख

झारखंड बोर्ड की 12वीं परीक्षा में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के लाखों छात्रों ने भाग लिया है।

संभावना है कि JAC 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट मई के अंत तक घोषित किया जा सकता है।

8th, 9th और 11th का रिजल्ट भी पहले आ सकता है

इस वर्ष केवल 10वीं और 12वीं ही नहीं बल्कि कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं का रिजल्ट भी पिछले वर्ष की तुलना में पहले जारी होने की संभावना है।

शिक्षा विभाग ने इन कक्षाओं के रिजल्ट को 31 मार्च तक जारी करने का लक्ष्य रखा है, हालांकि इसमें थोड़ा समय भी लग सकता है और परिणाम अप्रैल में भी जारी हो सकता है।

ऑनलाइन ऐसे देखें अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले JAC की Official वेबसाइट (https://jacresults.com/) पर जाएं ।
  2. JAC 10th Result या JAC 12th Result के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  4. Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

झारखंड बोर्ड के नियम के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। यदि किसी विषय में इससे कम अंक आते हैं तो छात्र उस विषय में असफल माना जाता है।

ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर दिया जाता है।

Read More…

Toppers List जारी हो सकती है

रिजल्ट के साथ झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा राज्य के टॉप करने वाले छात्रों की सूची भी जारी की जा सकती है। इससे यह पता चलता है कि किस छात्र ने पूरे राज्य में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

टॉपर छात्रों को कई बार सरकार और शिक्षा संस्थानों की ओर से सम्मानित भी किया जाता है, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है।

कम अंक आने पर भी निराश न हों

शिक्षकों का कहना है कि Board Exams जीवन का सिर्फ एक चरण है। यदि किसी छात्र के Marks उम्मीद से कम आते हैं तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है।छात्र पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं या Compartment परीक्षा देकर अपने Marks में सुधार कर सकते हैं।

छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट के समय छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है और उन्हें धैर्य बनाए रखना चाहिए। परिणाम चाहे जैसा भी हो, यह जीवन का अंतिम फैसला नहीं होता।अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन पर अनावश्यक दबाव न डालें। सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच से छात्र आगे जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

फिलहाल झारखंड के लाखों छात्र और उनके अभिभावक JAC बोर्ड के 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो चुका है और उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे

FAQs

Q1. JAC 10th और 12th ka रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?

संभावना है कि JAC 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है, जबकि 12वीं Science और Commerce का रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में और आर्ट्स का रिजल्ट मई के अंत तक आ सकता है।

Q2. अगर किसी एक विषय में कम अंक आए तो क्या होगा?

यदि किसी छात्र के विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा और वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है।

Q3. कितने विषयों में फेल होने पर Compartment Exam दिया जा सकता है?

आमतौर पर एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को Compartment Exam देने का मौका दिया जाता है। अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र को अगले वर्ष परीक्षा देनी पड़ सकती है।

Q4. JAC 10th और 12th Compartment Exam 2026 कब होगा?

आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के कुछ हफ्तों या 1 month बाद JAC बोर्ड Compartment Exam schedule करता है। संभावना है कि यह परीक्षा जून या जुलाई 2026 में हो सकती है

Q5. Compartment Exam के लिए आवेदन कैसे करें?

छात्र अपने स्कूल के माध्यम से या बोर्ड की Official वेबसाइट पर जाकर Compartment Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित फॉर्म और Fees जमा करनी होती है।

निष्कर्ष

इस पूरे आर्टिकल में हमने विद्यार्थियों को सारी जानकारी दी है कि विद्यार्थियों की परीक्षा हो जाने के बाद विद्यार्थियों को कॉपी का मूल्यांकन शुरू हो गया है एवंकब तक रिजल्ट जारी किया जाएगा इसके बारे में मुझे भी जानकारी दीजिए और यह आधिकारिक रूप से भी जारी नहीं की गई हैविद्यार्थियों को जैसे ही आधिकारिक रूप से यहां परजानकारी उपलब्ध कराई जाएगी विद्यार्थी यहां से जान पाएंगे I

Leave a Comment