JAC Board Exam 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तैयारी तेजी से आगे बढ़ रही है. मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 के लिए सभी विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र तैयार हो चुके हैं. जानकारी के अनुसार, जेसीईआरटी की देखरेख में इन मॉडल प्रश्न पत्रों को अंतिम रूप दिया गया है. इस सप्ताह इन्हें एक साथ जारी कर दिया गया है, ताकि विद्यार्थी पहले से अपनी तैयारी को बेहतर कर सकें.
परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है. प्रश्न पत्र चार खंड में होंगे और कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. सभी एमसीक्यू एक अंक के होंगे. इसके साथ ही अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी शामिल होंगे. जिन विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं होती, उनमें कुल 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन निर्धारित रहेगा. यह मूल्यांकन संबंधित स्कूल या कॉलेज स्तर से होगा.

Table of Contents
JAC Board Exam 2026: Overview
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| मॉडल प्रश्न पत्र | जारी |
| परीक्षा पैटर्न | बिना बदलाव, 30 MCQ, 4 खंड |
| परीक्षा फॉर्म | 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 (टेंटेटिव) |
| परीक्षा शुरू | फरवरी 2026 के पहले सप्ताह |
| मूल्यांकन कार्य | मार्च के पहले सप्ताह से 25 मार्च तक |
| रिजल्ट जारी | अप्रैल के दूसरे सप्ताह में संभावित |
| आंतरिक मूल्यांकन | 20 अंक (जहां प्रैक्टिकल नहीं है) |
| PER नंबर | 12 अंकों का, अनिवार्य |
Also Check: JAC Board 2026 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, जाने परीक्षा कब होगी
JAC Board Exam 2026: परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया
मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया नवंबर माह से शुरू होगी. प्रस्तावित तिथि 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक रखी गई है. हालांकि विस्तृत दिशा निर्देश नवंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है.
परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होकर फरवरी में ही समाप्त की जाएगी. इसके बाद मार्च के प्रथम सप्ताह से कॉपियों का मूल्यांकन होगा. लक्ष्य है कि 25 मार्च तक मूल्यांकन पूरा कर लिया जाए. परिणाम (रिजल्ट) अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है.
Also Read: मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड 2025 Mukhyamantri Maiya Samman Yojana (MMSY)
PEN Number (Permanent Education Number) अनिवार्य
2026 बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों को परमानेंट एजुकेशन नंबर(JAC Permanent Education Number – PEN Number) देना होगा. यह 12 अंकों का यूनिक नंबर है, जो विद्यार्थी को यू डायस पोर्टल पर पंजीयन के बाद मिलता है. जैक पहले ही इस संबंध में जिलों को पत्र भेजकर जरूरी निर्देश दे चुका है.
FAQs
Q1. मॉडल प्रश्न पत्र कब जारी होंगे
मॉडल प्रश्न पत्र इसी सप्ताह ऑफिशियल रूप से जारी किए जाएंगे.
Q2. परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव किया गया है क्या ?
पैटर्न में कोई बदलाव नहीं है. 30 MCQ सहित पहले जैसा ही प्रारूप रहेगा.
Q3. परीक्षा फॉर्म कब भरा जाएगा ?
परीक्षा फॉर्म 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक भरने की संभावना है.
Q4. परीक्षा कब से शुरू होगी ?
मैट्रिक और इंटर परीक्षा फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में शुरू होगी.
Q5. परिणाम कब जारी किया जाएगा ?
रिजल्ट अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह तक जारी हो सकता है.
Q6. स्थायी शिक्षा संख्या क्या है और क्यों जरूरी है ?
यह 12 अंकों का यूनिक नंबर है जो यू-डायस पोर्टल से मिलता है. परीक्षा फॉर्म भरते समय इसे अनिवार्य रूप से देना होगा.
निष्कर्ष (Conclusion)
जैक बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 की तैयारियों को और तेज कर दिया है. मॉडल प्रश्न पत्र जारी होने से छात्रों के लिए तैयारी का सही समय शुरू हो गया है. परीक्षा पैटर्न में बदलाव न होने से विद्यार्थी बिना किसी भ्रम के उसी रणनीति के साथ पढ़ाई कर सकते हैं. परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी नवंबर माह से शुरू होने की संभावना है, इसलिए सभी विद्यार्थी अपने दस्तावेज(Documents) पहले से तैयार रखें. सही दिशा और नियमित अभ्यास से हर छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकता है. अभी से मेहनत शुरू कीजिए, सफलता आपकी होगी.