Jharkhand NMMSS Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 (NMMS) का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो छात्र 18 मई 2025 को आयोजित इस छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम और चयन स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Jharkhand NMMS Result 2025
आयोजन संस्था | झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची |
परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2025 |
छात्रवृत्ति राशि | ₹12,000/- प्रति वर्ष (कक्षा 9 से 12 तक) |
परीक्षा तिथि | 18 मई 2025 |
रिजल्ट जारी तिथि | 16 जुलाई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | jac.jharkhand.gov.in |
Also Read: JAC Para Teacher Akalan Final Answer Key 2025 जारी – OMR Sheet PDF डाउनलोड करें
रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 16 जुलाई 2025 को NMMS परीक्षा का परिणाम और जिलेवार मेरिट लिस्ट प्रकाशित कर दी गई है। चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक सालाना ₹12,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
छात्रवृत्ति का लाभ कैसे मिलेगा?
- चयनित छात्र को प्रति वर्ष ₹12,000 (कुल ₹48,000) छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से छात्र के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- इसके लिए छात्र का बैंक खाता, आधार संख्या और स्कूल वेरिफिकेशन अनिवार्य है।
Also Read: Jharkhand CMMSS Scholarship Form Fill, Admit Card & Result 2025
Jharkhand NMMS Result 2025 कैसे देखें?
आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना NMMS परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: jacresults.com
- होमपेज पर “NMMS परीक्षा 2025 की मेरिट लिस्ट” लिंक पर क्लिक करें।
- मेरिट लिस्ट PDF फाइल खुलेगी या डाउनलोड हो जाएगी।
- PDF को खोलकर अपना नाम, रोल नंबर या स्कूल नाम सर्च करें।
- अगर आपका नाम मेरिट लिस्ट में है, तो आप छात्रवृत्ति के लिए चयनित हो चुके हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
विवरण | लिंक |
---|---|
मेरिट लिस्ट PDF | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
पासिंग मार्क्स (अनुमानित)
श्रेणी | न्यूनतम उत्तीर्ण अंक |
---|---|
सामान्य (GEN) | 110-115 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 100-105 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 105-110 |
अनुसूचित जाति / जनजाति (SC/ST) | 90-95 |
FAQs
प्रश्न. Jharkhand NMMSS Result 2025 कब जारी किया गया?
उत्तर: झारखंड NMSSS परिणाम 16 जुलाई 2025 को आधिकारिक रूप से जारी किया गया है।
प्रश्न. NMMSS छात्रवृत्ति के अंतर्गत कितनी राशि मिलती है?
उत्तर: चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति दी जाती है, यानी कुल ₹48,000।
प्रश्न. NMMSS का रिजल्ट कैसे देखें?
उत्तर: छात्र jacresults.com वेबसाइट पर जाकर “NMMS Merit List 2025” लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना नाम, रोल नंबर या स्कूल नाम खोजकर परिणाम देख सकते हैं।
प्रश्न. NMMSS स्कॉलरशिप के लिए पात्रता क्या है?
उत्तर: वे छात्र जो कक्षा 8 में पढ़ रहे हैं और जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹3.5 लाख से कम है। निजी स्कूल, सैनिक स्कूल, KVS और NVS में पढ़ने वाले छात्र पात्र नहीं हैं।
प्रश्न. छात्रवृत्ति की राशि छात्रों तक कैसे पहुंचाई जाएगी?
उत्तर: छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके लिए आधार नंबर और बैंक विवरण का सत्यापन जरूरी है।
निष्कर्ष
अगर आपने Jharkhand NMMS Exam 2025 में भाग लिया था, तो अब आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि अगले चार वर्षों तक दी जाएगी। अधिक अपडेट्स और छात्रवृत्ति से जुड़ी खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
अगर आपको रिजल्ट चेक करने में कोई दिक्कत हो रही है, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं, हम आपकी सहायता करेंगे।आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं या फिर आप हमें हमारे दिए गए ईमेल के माध्यम से हम से संपर्क कर सकते हैं.
Mera paisa nahi aaya tha