E Kalyan Jharkhand Post Matric Scholarship 2025: आवेदन करने की अंतिम तिथि किया गया विस्तारित.

WhatsApp Group Join Now

झारखंड सरकार के कल्याण विभाग ने E Kalyan Post Matric Scholarship 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो 30 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

👉 यह उन छात्रों के लिए बड़ी राहत है जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे।

E Kalyan Jharkhand Post Matric Scholarship 2025
E Kalyan Jharkhand Post Matric Scholarship 2025

E Kalyan छात्रवृत्ति क्या है?

E Kalyan झारखंड पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाई जाती है, जिसका उद्देश्य SC, ST, OBC श्रेणी के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देना है।

यह छात्रवृत्ति 10वीं के बाद की पढ़ाई (Intermediate, Graduation, PG, Diploma, ITI, Medical आदि) के लिए दी जाती है।

E Kalyan Jharkhand Post Matric Scholarship 2025

जानकारीविवरण
योजना का नामE Kalyan Post Matric Scholarship 2025
विभागझारखंड राज्य कल्याण विभाग
शैक्षणिक सत्र2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
पात्र कोर्सइंटर, ग्रेजुएशन, पीजी, डिप्लोमा, ITI, मेडिकल
आधिकारिक वेबसाइटekalyan.cgg.gov.in

Also Read: Jharkhand NMMSS Result 2025: जैक एनएमएमएस परीक्षा का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

इवेंटतिथि
आवेदन शुरू होने की तारीख17 मई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि30 जुलाई 2025 (बढ़ाई गई)
दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि30 जुलाई 2025
करेक्शन विंडो (संशोधन)30 जुलाई 2025 तक
DNO वेरिफिकेशन31 जुलाई 2025
DLC द्वारा अंतिम स्वीकृति31 जुलाई 2025

सभी छात्र समय पर आवेदन, दस्तावेज अपलोड और सुधार कार्य पूरा कर लें, ताकि कोई गलती या देरी न हो।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु छात्रों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • स्थायी निवासी: छात्र झारखंड राज्य के स्थायी निवासी हों।
  • श्रेणी: SC / ST / OBC
  • वार्षिक पारिवारिक आय:
    • SC/ST/OBC छात्रों के लिए: ₹2.5 लाख या उससे कम
  • पाठ्यक्रम: 10वीं के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ाई कर रहे हों, चाहे वह झारखंड में हो या बाहर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं अगर उनका कॉलेज स्कूल रजिस्टर्ड है एक कल्याण पोर्टल में तो.

Also Read: JAC Para Teacher Akalan Final Answer Key 2025 जारी – OMR Sheet PDF डाउनलोड करें

जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:

  1. 10वीं की मार्कशीट
  2. पिछले वर्ष की मार्कशीट
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. आधार कार्ड
  5. बोनाफाइड सर्टिफिकेट (कॉलेज से जारी)
  6. आय प्रमाण पत्र (01 अप्रैल 2024 के बाद का)
  7. जाति प्रमाण पत्र
  8. निवास प्रमाण पत्र
  9. बैंक पासबुक की कॉपी
  10. आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी

⚠️ सभी दस्तावेज स्पष्ट स्कैन करें और सही फॉर्मेट (PDF/JPEG) में अपलोड करें।

Status Page
Status Page

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. वेबसाइट पर जाएं: https://ekalyan.cgg.gov.in
  2. नया रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. फिर लॉगिन करें और “Apply Online” पर क्लिक करें।
  4. सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।
  5. मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  6. सबमिट बटन पर क्लिक करें और OTP वेरीफाई करें।
  7. आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।

🎉 आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो गया है!

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

  • अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें समय से पहले आवेदन करें।
  • दस्तावेजों की वैधता और स्पष्टता जरूर जांचें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही भरें, ताकि नोटिफिकेशन मिलते रहें।
  • अगर गलती हो गई है तो करेक्शन विंडो में सुधार कर लें।

पैसा कब आएगा ?

बहुत सारे विद्यार्थियों के मन में यह सवाल उठना होगा कि हमारा एप्लीकेशन DLC,DNO अप्रूव है या फिर पेंडिंग है तो वह उसका पैसा कब आएगा अगर पेंडिंग है तो वह अप्रूव कब होगा अगर एप्रूव्ड है तो उसका पैसा कब आएगा. हम आपको बताते हैं कि अभी सरकार के पास पर्याप्त फंड नहीं है फंड मिलते ही कल्याण विभाग को आपकी एप्लीकेशन को अप्रूव कर आपके खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे इसमें कुछ समय लगने की संभावना है इसलिए विद्यार्थी थोड़ा धैर्य बनाए रखें एवं इंतजार करें आपको आपका छात्रवृत्ति का पैसा मिल जाएगा.

Useful Link
Download the official Notification

निष्कर्ष

e-Kalyan छात्रवृत्ति 2024–25 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है। अगर आप झारखंड के निवासी हैं और किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में 10वीं के बाद की पढ़ाई कर रहे हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।

🗓️ याद रखें – आवेदन की अंतिम तारीख 30 जुलाई 2025 है।

1 thought on “E Kalyan Jharkhand Post Matric Scholarship 2025: आवेदन करने की अंतिम तिथि किया गया विस्तारित.”

Leave a Comment