भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनमें से एक सबसे महत्वपूर्ण पहल Mukhyamantri Maiya Samman Yojana (MMSY) है। यह योजना झारखंड सरकार द्वारा शुभारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब और कमजोर वर्ग (weaker section) की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी गरिमा बनाए रखना है।
योजना का परिचय
इस योजना की शुरुआत 3 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा की गई थी। इसकी मुख्य रूप से शुरुआत महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय सशक्तीकरण के लिए की गई। शुरुआत में महिलाओं को ₹1,000 प्रतिमाह (per month) आर्थिक सहायता दी जा रही थी, जिसे जनवरी 2025 से बढ़ाकर ₹2,500 प्रतिमाह (₹30,000 वार्षिक) कर दिया गया।

Table of Contents
योजना का मुख्य उद्देश्य | Aim Of Mukhyamantri Maiya Samman Yojana
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना(JMMSY) का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाना है। मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
- महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा (economic security) प्रदान करना।
- उन्हें आत्मनिर्भर (Self-reliance) बनाने के लिए प्रेरित करना।
- उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार लाना।
- गरीबी रेखा से नीचे (Below poverty line) रहने वाले परिवारों में जीवन स्तर सुधारना।
- महिला सशक्तीकरण (women empowerment) के माध्यम से राज्य के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना।
Also Read: JAC Board 2026 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, जाने परीक्षा कब होगी
आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता
योजना के तहत आवेदन करना आसान है, और आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। पात्रता मापदंड निम्न हैं:
- आवेदक झारखंड के नागरिक हो । (citizen of Jharkhand).
- आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो।
- आधार से जुड़ा सिंगल बैंक खाता।
- पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और बैंक विवरण (bank details) आवश्यक।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Process For MMSY online apply)
1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: https://mmmsy.jharkhand.gov.in
2. “Apply Online” या “नई आवेदन करें” पर क्लिक करें।
3. आधार नंबर डालें → OTP से वेरिफाई करें।
4. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल्स, और दस्तावेज़ (Documents) अपलोड करें।
5. सभी जानकारी जांच लें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
6. सबमिट करने के बाद आपको Acknowledgement Number / Application ID मिलेगा — इसे सुरक्षित रखें।
Offline आवेदन प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज़
1. आधार कार्ड
2. राशन कार्ड या परिवार पहचान पत्र
3. पासपोर्ट साइज फोटो
4. बैंक पासबुक की कॉपी
5. मोबाइल नंबर (OTP सत्यापन के लिए)
6. निवास प्रमाण पत्र
Also Read: JAC Board Students के लिए आई बड़ी खुशखबरी! Scholarship Notice कर दी गई जारी।
अगली किस्त के बारे में जानकारी
सरकार के अनुसार, सभी पात्र महिलाओं को योजना की किस्त हर महीने की 15 तारीख से पहले उनके बैंक खाते में भेज दी जाती है। लेकिन पिछले कुछ महीनों में समय में हल्की देरी हुई है।
सितंबर 2025 किस्त अधिकांश जिलों में 25 सितंबर तक टेक्निकली ट्रांसफर कर दी गई, और जो महिलाएं अब तक पैसा नहीं मिला, उनके लिए राशि अक्टूबर की शुरुआत तक बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
दीपावली से पहले झारखंड में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को अक्टूबर माह की राशि मिल जाएगी। इस योजना से राज्यभर की लगभग 51 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और शुक्रवार से लाभुकों के बैंक खातों में राशि भेजी जाएगी। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को प्रति माह ₹2,500 की सहायता दी जाती है। दुर्गा पूजा से पहले सितंबर माह की राशि पहले ही वितरित की जा चुकी है।
स्थिति कैसे जांचें:
- सबसे अच्छा तरीका है: https://mmmsy.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- वहाँ पर आधार नंबर या एप्लिकेशन आईडी डालकर भुगतान की स्थिति जांच सकती हैं।
- हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर भी कॉल कर सकते हैं।
निष्कर्ष
मंईया सम्मान योजना केवल वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के लिए सम्मान, अवसर और सशक्तीकरण का प्रतीक है। यह योजना तमाम चुनौतियों के बावजूद निरंतर आगे बढ़ रही है और झारखंड में महिलाओं की जिंदगी को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।