Jharkhand में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए राज्य सरकार ने एक बहुत ही कड़ा फैसला लिया है। झारखंड शिक्षा प्रोजेक्ट काउंसिल (JEPC) और राज्य शिक्षा विभाग ने मिलकर एक नया दिशानिर्देश जारी किया है, जिससे स्कूलों में पढ़ाई की quality बेहतर होगी।

जिसका सीधा असर स्कूल, शिक्षक और छात्रों पर पड़ेगा।
Table of Contents
क्या है नया नियम?
अब अगर किसी स्कूल में 20% से ज्यादा छात्र किसी भी विषय में फेल होते हैं, तो उस Subject के teacher पर action लिया जाएगा। यह नियम बहुत strict है और इसका पूरा असर teacher, headmaster और छात्रों पर पड़ेगा।
इस नए नियम के तहत:
- अगर किसी subject में 20% से अधिक छात्र fail होते हैं, तो उस subject के teacher को जिम्मेदार माना जाएगा।
- Headmaster पर भी responsibility होगी क्योंकि school administration का head वही होता है एवं School administration को भी जिम्मेदार माना जाएगा ।
- और उनके खिलाफ disciplinary action भी लिया जा सकता है
- इसके साथ ही Lesson plan को follow करना mandatory है
- Split syllabus को सही तरीके से implement करना होगा
- Monthly rail examinations (monthly tests) में लापरवाही नहीं चल पाएगी
- Biometric attendance करना teachers के लिए compulsory है
- इसके साथ ही 75% student attendance होना ज़रूरी है,कम उपस्थिति वाले छात्रों के पेरेंट्स को सूचित किया जाएगा।
- हर 3 महीने में Parent-Teacher Meeting (PTM) करना अनिवार्य होगा।
इसका मतलब है कि अब सिर्फ students नहीं, बल्कि teachers की performance भी directly evaluate होगी।
Key Points:
| Topic | Jharkhand Board Big Update 2026 |
| Category | Education Rules |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://jepc.jharkhand.gov.in/ |
| State | Jharkhand |
साल में 3 बार बनेगा ‘होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड’ (HPC)
अब छात्रों का मूल्यांकन केवल साल के अंत में नहीं होगा। विभाग ने Holistic Progress Card की व्यवस्था शुरू की है। यह कार्ड साल में 3 बार ऑनलाइन तैयार किया जाएगा। इसमें केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि Attendence, Behaviour, Painting, Quiz और खेलकूद जैसी Activities के अंक भी शामिल होंगे। इसका aim छात्र का सर्वांगीण विकास (Overall Development) सुनिश्चित करना है।
इसे Holistic Development कहा जा रहा है।
Latest Updates:
- JAC Akanksha Result 2026 Released– Direct Link, Check Now
Jharkhand के हजारों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि Jharkhand Academic … Read more - Jharkhand PhD Admission 2026: New आरक्षण नीति लागू !
झारखंड में उच्च शिक्षा (Higher Education) के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा … Read more - Jharkhand TET (JTET) Notification 2026 Big Update – बिना Interview होगा Selection !
झारखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी (Big Update) सामने आई है। Jharkhand Academic … Read more - Big Update! Medha Scholarship 2026:आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, छात्रों को मिली Golden Opportunity
सरकार द्वारा जारी latest update के अनुसार मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 (Mukhyamantri Medha Scholarship … Read more - JAC Board Result 2026 Latest Update: 15 April को आयेगा 10वीं एवं 12वीं का Result?
Jharkhand Academic Council (JAC) से जुड़े लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही … Read more
Jharkhand सरकार का Aim क्या है?
इस फैसले का main aim है:
- Fail percentage कम करना
- पढ़ाई की quality improve करना
- teachers को ज्यादा जिम्मेदार बनाना
Jharkhand में पहले से ही कई समस्याएं हैं जैसे कई स्कूलों में teacher shortage है। एक-एक teacher पर सैकड़ों स्टूडेंट्स का भार है, तो ऐसे में सरकार चाहती है कि system ज्यादा व्यवस्थित एवं उत्तरदायी बने।
Read More- JTET 2026 Latest Notification:Big Opportunity Jharkhand Teacher Eligibility Test की पूरी जानकारी
Monitoring system कैसा होगा?
Government ने एक strong monitoring system बनाया है जिसमें
- Block-level officers continuously schools का inspection करेंगे
- District Education Officer (DEO) और Deputy Superintendent of Education (DSE) नियमित schools visit करेंगे
- School inspection की reports DC और Director of Secondary Education को भी भेजी जाएंगी।
यह नया नियम खास तौर परJharkhand के 80 बेहतरीन schools (CM School Of Excellence)और 325 block-level model schools पर लागू होगा। इन schools में quality education सुधारने के लिए यह policy शुरू की गई है।
शिक्षकों के लिए नए नियम
Jharkhand के शिक्षकों को भी अब Technology और अनुशासन के साथ चलना होगा:
- e-Vidyavahini Portal: शिक्षकों को अपनी उपस्थिति समय पर इस पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
- 3 दिन की देरी को एक ‘Casual Leave’ माना जाएगा।
- Lesson Plan: शिक्षकों को हर विषय का विस्तृत ‘Lesson Plan’ तैयार कर पढ़ाना होगा।
- Special Classes: कमजोर छात्रों (Weak Students) के लिए अलग से विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
Unrecognised Schools को भी अल्टीमेटम
Jharkhand राज्य के सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों (Unrecognized Schools) को 8 अप्रैल तक मान्यता लेने का अल्टीमेटम दिया गया है। जो स्कूल RTI नियमावली के मानकों को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें बंद भी किया जा सकता है।
Q1. 20% rule किस पर लागू होगा?
जिस subject में 20% से ज्यादा students fail होंगे, उस subject teacher पर।
Q2. Holistic progress card क्या है?
Student का overall performance report (marks + behaviour + skills).
Q3.क्या यह rule 2026 board पर लागू होगा?
हाँ, education reforms के तहत इसे लागू किया जा रहा है
Q4. क्या teacher की नौकरी जा सकती है?
Direct नहीं, लेकिन action (warning, transfer, salary impact) हो सकता है।
Q5. क्या students पर भी असर पड़ेगा?
हाँ, उन्हें ज्यादा tests और strict evaluation का सामना करना होगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
शिक्षा विभाग के इन कड़े कदमों का उद्देश्य Jharkhand की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना और सरकारी स्कूलों के रिजल्ट को बेहतर बनाना है। जहाँ एक तरफ शिक्षकों पर दबाव बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर छात्रों को एक बेहतर और अनुशासित माहौल मिलने की उम्मीद है।