झारखंड सरकार ने राज्य के लाखों छात्रों को राहत देने के लिए Post Matric Scholarship योजना में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत करीब 400 करोड़ रुपये की राशि से लगभग 5.5 लाख छात्रों को scholarship दी जाएगी।यह फैसला इसलिए लिया गया है।

क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से e-Kalyan scholarship payment में लगातार देरी हो रही थी, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
Table of Contents
e-Kalyan Scholarship में क्यों हुई देरी?
झारखंड में Post Matric Scholarship Scheme केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजना है।
- इसमें 60% राशि केंद्र सरकार देती है
- और 40% राशि राज्य सरकार देती है
लेकिन कई बार केंद्र से समय पर पैसा नहीं आने के कारण scholarship payment अटक जाता था। इसका असर सीधे छात्रों पर पड़ता था — उन्हें कॉलेज फीस और हॉस्टल खर्च के लिए उधार लेना पड़ता था।
Read More- Jharkhand JTET 2026 Update: हाईकोर्ट का 31 मार्च तक परीक्षा कराने का आदेश !
Latest Update :e-Kalyan Date Extended
Jharkhand सरकार की ओर से शैक्षणिक वर्ष की आवेदन की अंतिम तिथि जो पहले 28/02/2025 थी उसे बढ़ाकर 15/04//2026 कर दिया है। जिससे कोई भी छात्र/छात्राएं जिन्होंने अपना आवेदन नहीं किया है वो अब 15/04/2026 तक कर सकते हैं।

अब राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला
इस समस्या को देखते हुए कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने scholarship भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव को मंजूरी दे दी है।
नई व्यवस्था के अनुसार अगर केंद्र से पैसा देर से आए तब भी राज्य सरकार अपने हिस्से की राशि जारी कर सकेगी, इससे छात्रों को scholarship मिलने में देरी नहीं होगी।
सरकार ने इस संबंध में वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है।
5.5 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ
सरकार के अनुसार इस योजना से लगभग 5.5 लाख छात्रों को फायदा मिलेगा।
योजना के तहत:
- कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए करीब 100 करोड़ रुपये
- Post Matric Scholarship के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- JAC Akanksha Result 2026 Released– Direct Link, Check NowJharkhand के हजारों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि Jharkhand Academic … Read more
- Jharkhand PhD Admission 2026: New आरक्षण नीति लागू !झारखंड में उच्च शिक्षा (Higher Education) के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा … Read more
- Jharkhand TET (JTET) Notification 2026 Big Update – बिना Interview होगा Selection !झारखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी (Big Update) सामने आई है। Jharkhand Academic … Read more
- Big Update! Medha Scholarship 2026:आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, छात्रों को मिली Golden Opportunityसरकार द्वारा जारी latest update के अनुसार मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 (Mukhyamantri Medha Scholarship … Read more
- JAC Board Result 2026 Latest Update: 15 April को आयेगा 10वीं एवं 12वीं का Result?Jharkhand Academic Council (JAC) से जुड़े लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही … Read more
तीन साल से Scholarships में हो रही देरी
छात्रों के अनुसार पिछले 3 साल से scholarship payment में लगातार देरी हो रही है।
इसके कारण कई छात्रों को college fee उधार लेकर जमा करनी पड़ रही है एवं कुछ छात्रों को hostel छोड़ना पड़ा कई छात्र certificate नहीं मिलने के कारण placement से भी वंचित हो रहे हैं।
छात्रों की क्या है परेशानी
कई छात्रों ने बताया कि scholarship के भरोसे उन्होंने कॉलेज में admission लिया था।लेकिन समय पर scholarship नहीं मिलने से उन्हें loan लेकर पढ़ाई जारी रखनी पड़ रही है एवं परिवार पर आर्थिक दबाव भी बढ़ गया है।
e-Kalyan Portal क्या है?
e-Kalyan Portal Jharkhand Government का online scholarship platform है।जहां से छात्र scholarship के लिए online application करते हैं, documents upload करते हैं scholarship status check कर सकते हैं।यह पोर्टल SC, ST, OBC और Minority students के लिए scholarship services देता है।
For More Information– https://ekalyan.cgg.gov.in/
सरकार से केंद्र को भी भेजा गया प्रस्ताव
राज्य सरकार ने scholarship भुगतान के लिए केंद्र सरकार से भी अतिरिक्त फंड की मांग की है।
रिपोर्ट के अनुसार 2023-24 में लगभग 271 करोड़ रुपये की मांग की गई थी लेकिन केवल करीब 77 करोड़ रुपये ही मिले, इसी कारण scholarship payment में देरी बढ़ गई थी।
छात्रों को अब जल्द मिल सकती है Scholarship
सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद:scholarship payment में देरी कम होगी और छात्रों को समय पर financial support मिलेगा एवं पढ़ाई में रुकावट नहीं आएगी।
FAQs
Q1. e-Kalyan क्या है?
e-Kalyan Jharkhand सरकार का online scholarship portal है जहां से SC, ST, OBC और Minority students scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Q2. Jharkhand में कितने छात्रों को scholarship मिलती है?
राज्य सरकार के अनुसार हर साल लगभग 5 से 6 लाख छात्रों को scholarship का लाभ मिलता है।
Q3. Scholarship के लिए आवेदन कैसे करें?
छात्र e-Kalyan portal पर जाकर online registration करके application form भर सकते हैं और जरूरी documents upload कर सकते हैं।
Q4. e-Kalyan scholarship status कैसे check करें?
छात्र official e-Kalyan website पर login करके application number से scholarship status check कर सकते हैं।
Q5. e-Kalyan scholarship के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
Jharkhand के SC, ST, OBC और Minority category के छात्र जो 9वीं से लेकर graduation या professional courses में पढ़ रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
Conclusion
Jharkhand में e-Kalyan scholarship payment की समस्या लंबे समय से छात्रों के लिए परेशानी बनी हुई थी। लेकिन अब सरकार द्वारा किए जा रहे बदलाव से उम्मीद है कि लाखों SC,ST,OBC और Minority छात्रों को समय पर scholarship मिल सकेगी और उनकी पढ़ाई बिना किसी आर्थिक बाधा के जारी रह पाएगी।





Ek Kalyan ka scholarship kab tak aane Wala Hai aaj to 15 April Hai last date aur aage badh sakta hai