वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में Jharkhand Budget 2026 पेश किया ‘अबुआ दिशोम बजट’, सामाजिक कल्याण, शिक्षा और ग्रामीण विकास पर बड़ा जोर !

इस बार सरकार का फोकस सिर्फ आंकड़ों पर नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं की जिंदगी सुधारने पर है ।
Table of Contents
Jharkhand Budget 2026 का बड़ा ऐलान
झारखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए ₹1.58 लाख करोड़ (₹1,58,560 करोड़) का बड़ा राज्य Budget पेश किया है। यह Budget राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया गया।यह Budget पिछले वर्ष के ₹1.45 लाख करोड़ की तुलना में लगभग 9% ज्यादा है, जो राज्य के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।सरकार ने इसे “Abua Dishom Budget” नाम दिया है, जिसका मतलब है “हमारा अपना राज्य”, यानी हर वर्ग के विकास पर फोकस।
For More information- https://finance.jharkhand.gov.in/budget2026.aspx
Budget का मुख्य फोकस (Key Focus Areas)
इस बार का Budget खासतौर पर गरीब, किसान, महिलाएं और आदिवासी समुदाय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इसका मुख्य Focus महिलाओं का सशक्तिकरण, कृषि और ग्रामीण विकास, शिक्षा और skill development, Health Services, Infrastructure (सड़क, पानी, सिंचाई) पर है।
सरकार का लक्ष्य है inclusive growth (समावेशी विकास) और रोजगार के अवसर बढ़ाना।
- JAC Akanksha Result 2026 Released– Direct Link, Check Now
Jharkhand के हजारों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि Jharkhand Academic … Read more - Jharkhand PhD Admission 2026: New आरक्षण नीति लागू !
झारखंड में उच्च शिक्षा (Higher Education) के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा … Read more - Jharkhand TET (JTET) Notification 2026 Big Update – बिना Interview होगा Selection !
झारखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी (Big Update) सामने आई है। Jharkhand Academic … Read more - Big Update! Medha Scholarship 2026:आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, छात्रों को मिली Golden Opportunity
सरकार द्वारा जारी latest update के अनुसार मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 (Mukhyamantri Medha Scholarship … Read more - JAC Board Result 2026 Latest Update: 15 April को आयेगा 10वीं एवं 12वीं का Result?
Jharkhand Academic Council (JAC) से जुड़े लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही … Read more
ग्रामीण विकास और आवास योजना
Abua Awas Yojana के तहत 6.33 लाख घर स्वीकृत एवं 1.88 लाख घर पूरेइस योजना के लिए ₹4,100 करोड़ का बजट दिया गया है। राज्य का कुल ग्रामीण विकास बजट: ₹12,346 करोड़ है, यह गांवों के विकास और गरीब परिवारों को घर देने पर बड़ा कदम है।
Also Read- https://ranchilocal.in/education/jharkhand-medical-college-update/420/
महिलाओं और सामाजिक योजनाओं पर बड़ा जोर
सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Khushhali Yojana जैसी नई योजनाएं शुरू की हैं इसका उद्देश्य महिला किसानों को सहायता, पेंशन और direct cash support पर जोर देना है जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सके ।
Education Sector में बड़ा Investment
सरकार ने 100 नए CM Schools of Excellence खोलने की घोषणा की है एवं शिक्षा के लिए हजारों करोड़ का बजट भी allocate किया गया है। जिसका उद्देश्य Digital learning और quality education पर फोकस शिक्षा को बेहतर बनाकर future workforce तैयार करने की योजना है।
किसानों के लिए राहत की खबर
झारखंड के ज्यादातर लोग खेती पर निर्भर हैं, इसलिए इस बजट में किसानों को भी प्राथमिकता दी गई है। इसमें सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹1,137 करोड़ एवं जल संसाधन विभाग को ₹2,714 करोड़ दिए गए हैं। जिससे पानी की बेहतर व्यवस्था एवं खेती को आसान बनाने की कोशिश की जायेगी, इससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है।
सड़क, पानी और गांव का विकास
अगर गांव मजबूत होंगे तो राज्य भी मजबूत होगा। इसलिए इस बजट में:सड़कों का निर्माण, पानी की सुविधा, ग्रामीण विकास पर बड़ा खर्च किया जाएगा ताकि गांवों में भी शहर जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा सके।
युवाओं के लिए क्या है खास?
युवा की सबसे बड़ी चिंता होती है रोजगार (jobs), इसलिए सरकार ने इस बजट में Skill development रोजगार के अवसर एवं training programs को बढ़ाए जाने की घोषणा की है ताकि युवा self-dependent बन सकें।
पिछले साल से क्या बदला?
2025–26 का बजट: ₹1.45 लाख करोड़ था जबकि 2026–27 का बजट: ₹1.58 लाख करोड़ है यानी करीब 9% की बढ़ोतरी, जो विकास की रफ्तार बढ़ने का संकेत है।
इस साल का बजट पिछले साल से ज्यादा है। इसका मतलब है कि सरकार विकास की रफ्तार बढ़ाना चाहती है।
आम जनता के लिए क्या मतलब है?
बजट का सीधा असर राज्य के लोगों पर पड़ेगा क्योंकि इस Budget में गरीबों को घर और सहायता, किसानों को बेहतर सुविधाएं, छात्रों को अच्छी शिक्षा, युवाओं को रोजगार के अवसर की घोषणा की गई है।
कुल मिलाकर यह बजट “development + welfare” का मिश्रण है।
FAQs
Q1. Abua Dishom Budget क्या है?
यह Jharkhand सरकार का बजट है, जिसका मतलब है “हमारा अपना राज्य”, यानी inclusive development।
Q2. महिलाओं के लिए क्या योजना है?
Mahila Khushhali Yojana जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिससे महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी।
Q3. क्या यह बजट राज्य के विकास में मदद करेगा?
अगर योजनाएं सही से लागू होती हैं, तो यह बजट Jharkhand के overall development में बड़ा योगदान देगा।
Q4. शिक्षा के क्षेत्र में क्या बदलाव होंगे?
100 नए CM Schools of Excellence खोले जाएंगे और digital education को बढ़ावा मिलेगा।
Q5. Jharkhand Budget 2026 कितना है?
Jharkhand सरकार ने 2026–27 के लिए ₹1.58 लाख करोड़ का बजट पेश किया है।
Conclusion
Jharkhand का ₹1.58 लाख करोड़ का यह बजट राज्य के लिए एक growth roadmap की तरह है। इसमें विकास के साथ-साथ सामाजिक कल्याण पर भी बराबर ध्यान दिया गया है। अगर योजनाएं सही तरीके से लागू होती हैं, तो यह बजट राज्य के लाखों लोगों की जिंदगी बदल सकता है।
2 thoughts on “Jharkhand Budget 2026: ₹1.58 लाख करोड़ का Big Budget, जानें किसे क्या होगा फायदा !”