Jharkhand Academic Council (JAC) से जुड़े लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। इस साल Matric (10th) और Intermediate (12th Science & Commerce) का रिजल्ट अप्रैल महीने में ही जारी होने की संभावना है।

हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार कॉपियों की जांच (evaluation process) अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, जिससे रिजल्ट जल्दी आ सकता है।
Table of Contents
कब आएगा JAC 10th और 12th का रिजल्ट?
Jharkhand Academic Council (JAC) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 को लेकर अभी तक official date घोषित नहीं हुई है, लेकिन कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और result तैयार करने का काम final stage में है। ऐसे में पूरी संभावना है कि JAC 10th और 12th (Science & Commerce) का रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल 2026 के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है, जबकि 12th Arts का रिजल्ट मई के पहले या दूसरे हफ्ते तक आ सकता है। यानी छात्रों का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है और result कभी भी announce हो सकता है।
इस बार रिजल्ट जल्दी क्यों आ रहा है?
इस बार Jharkhand Academic Council (JAC) का रिजल्ट जल्दी आने का मुख्य कारण यह है कि पूरी प्रक्रिया पहले से तेज रखी गई। परीक्षा समय से पहले हुई और कॉपियों की जांच 10 मार्च से ही शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार इस बार करीब 35–40 evaluation centres बनाए गए और लगभग 8,000–10,000 teachers कॉपी जांच में लगाए गए। बेहतर monitoring और fast checking system के कारण evaluation जल्दी पूरा हुआ, इसलिए इस बार रिजल्ट भी जल्दी जारी होने की संभावना है।
| Name of Organisation | Jharkhand Academic Council |
| Class | 10th & 12th |
| Evaluation Centers | 35-40 (10 more than before) |
| Result Expected 10th | 15-20 April 2026 |
| Result Expected 12th(Science&Commerce) | 3-5 days After 10th |
| State | Jharkhand |
Previous Years से क्या difference है?
अगर हम थोड़ा पीछे देखें, तो आमतौर पर Jharkhand Board 10वीं का रिजल्ट May के अंत में12वीं का रिजल्ट जून में आता था। लेकिन इस बार situation थोड़ा अलग है। और रिजल्ट अप्रैल में आने की खबर इसलिए भी खास है क्योंकि ऐसा बहुत कम बार हुआ है (जैसे 2015 और 2024 में)।इस बार भी वही pattern दोहराया जा सकता है एवं रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे students को उनका result 15-20 april तक देखने को मिल सकता है।
Read More-Jharkhand Board Big Update 2026: 20% से ज्यादा छात्र फेल होने पर शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
10वीं में नया सिस्टम क्या है?
इस साल Jharkhand Academic Council (JAC) ने 10वीं (Matric) के लिए एक नया 2 Phase Exam System लागू किया है, जिससे students को ज्यादा flexibility मिलती है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि students पर pressure कम हो और उन्हें अपने marks सुधारने का दूसरा मौका मिले।
इस नए सिस्टम के मुख्य points:
- दो बार परीक्षा का मौका (First Phase + Second Phase)
- अगर marks कम आते हैं तो improvement का chance
- Best score को final result में माना जाएगा
- दूसरा phase आमतौर पर मई महीने में आयोजित होता है
- students fail होने के डर से थोड़ा free होकर exam दे सकते हैं
- JAC Akanksha Result 2026 Released– Direct Link, Check Now
Jharkhand के हजारों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि Jharkhand Academic Council (JAC) द्वारा आयोजित Akanksha … Read more - Jharkhand PhD Admission 2026: New आरक्षण नीति लागू !
झारखंड में उच्च शिक्षा (Higher Education) के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब PhD Admission Process … Read more - Jharkhand TET (JTET) Notification 2026 Big Update – बिना Interview होगा Selection !
झारखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी (Big Update) सामने आई है। Jharkhand Academic Council (JAC) द्वारा Jharkhand Teacher … Read more - Big Update! Medha Scholarship 2026:आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, छात्रों को मिली Golden Opportunity
सरकार द्वारा जारी latest update के अनुसार मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 (Mukhyamantri Medha Scholarship Exam 2026) के लिए आवेदन … Read more - JAC Board Result 2026 Latest Update: 15 April को आयेगा 10वीं एवं 12वीं का Result?
Jharkhand Academic Council (JAC) से जुड़े लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। इस साल Matric (10th) … Read more
Result कैसे देखें? (जब जारी हो जाए)
आप इन steps को follow करके Result check कर सकते हैं।
- Official website खोलें (jacresults.com / jac.jharkhand.gov.in)
- 10th के result के लिए “Annual Secondary Examination Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- 12th के result के लिए “Annual Intermediate (Science/Commerce/Arts) Examination Result 2026 पर क्लिक करें
- Roll Code और Roll Number डालें
- Submit करें
- Result आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
NOTE: Result वाले दिन website slow हो सकती है, इसलिए घबराएं नहीं।
FAQs
Q1. JAC 12th Result 2026 कब आएगा?
Jharkhand Academic Council (JAC) के अनुसार 12वीं (Science & Commerce) का रिजल्ट अप्रैल के मध्य (15–20 अप्रैल) के बीच आने की संभावना है, जबकि Arts का रिजल्ट मई में आ सकता है।
Q2. क्या 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ आएगा?
कई बार 10वीं और 12वीं (Science & Commerce) का रिजल्ट एक ही दिन या 1–3 दिन के अंतर में जारी किया जाता है।
Q3. क्या New Rule 12वीं में भी लागू होगा?
नहीं, अभी यह system सिर्फ 10वीं के लिए है एवं 12वीं में अभी भी पुराना system ही लागू है।
Q4. JAC 10th और 12th का रिजल्ट कहां चेक करें?
आप official website jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना result आसानी से चेक कर सकते हैं।
Q5. इस बार JAC Result जल्दी क्यों आ रहा है?
क्योंकि इस बार exam जल्दी हुआ, कॉपियों की जांच 10 मार्च से शुरू हुई और evaluation centres व teachers की संख्या बढ़ाई गई, जिससे पूरा process fast हो गया।
Conclusion
Jharkhand Academic Council (JAC) का Result 2026 अब अपने अंतिम चरण में है और छात्रों का इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस बार exam और evaluation process पहले के मुकाबले काफी तेज रहा, इसलिए 10वीं और 12वीं (Science & Commerce) का रिजल्ट अप्रैल (15–20 तारीख के बीच) आने की मजबूत संभावना है, जबकि Arts का रिजल्ट मई में जारी हो सकता है। इसके साथ ही 10वीं में लागू नया 2 phase system छात्रों के लिए एक बड़ा बदलाव है, जो उन्हें improvement का मौका देता है। लेकिन 12वीं में अभी भी पुराना system जारी है।